महाबोधि मंदिर में तैनात महिला पुलिसकर्मी का रिल्स सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखिए वीडियो

    महाबोधि मंदिर में तैनात महिला पुलिसकर्मी का रिल्स सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखिए वीडियो

    गया (GAYA) : विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में सुरक्षा के लिहाज से कई महिला सिपाही तैनात है. महिला पुलिसकर्मियों को महाबोधी मंदिर में मोबाइल ले जाने में कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए दो महिला पुलिस कर्मी रील्स बनाना शुरू कर दी,और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही यह वीडियो इंस्टग्राम पर अपलोड है, जिसमे देखा जा सकता है की महिला सिपाही अपने दोस्त के साथ गाना गाते नजर आ रही है.

    महाबोधि मंदिर में मोबाइल ले जाने पर है प्रतिबंध

    आपकों बता दें कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से महाबोधि मंदिर में मीडिया कर्मी को मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है. साथ ही आम श्रद्धालुओ के लिए भी मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध है. लेकिन हाल ही मे एक बौद्ध श्रद्धांलु के द्वारा महाबोधि मंदिर परिसर से फेसबुक लाइव किया था,जिसमे गया डीएम त्यागराजन एसएम ने कड़ा सज्ञान लिया और बौद्ध श्रद्धांलु का मोबाइल पास रद्द करते हुए. उन पर एफआईआर करने का आदेश जारी कर दिया था. हालांकि दा न्यूज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन वीडियो में साफ तोर पर देखा जा सकता है कि यह वीडियो विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर का है. वहीं इस मामले में बोधगया मंदिर सुरक्षा प्रभारी ने बताया की इस वायरल वीडियो की हमे कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने ये भी कहा की ये महिला सिपाही महाबोधी मंदिर में तैनात नही है. हालांकि अब देखने वाली बात होगी की पुलिस क्या कुछ कार्रवाई करती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news