Ram Navami: जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, भाड़ी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Ram Navami: जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, भाड़ी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    पटना(PATNA): रामनवमी के मौके पर पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर को तड़के 2:15 बजे भक्तो के लिए खोल दिया गया. जिसके बाद मंदिर के अंदर बजरंगबली के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. देर रात से ही श्रद्धालु 3 किलोमीटर लंबे भक्तमार्ग कतार में लगे दिखे. रामलला के प्राकट्य दिवस रामनवमी पर्व पर महावीर मंदिर सज धज कर तैयार है. महावीर मंदिर के गर्भ गृह में स्वर्ण मुकुटधारी हनुमान जी के दोनों विग्रहों और राजदरबार के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए चार लाख से ज्यादा भक्तों के आने का अनुमान है.

     25 हजार किलो नैवेद्यम बनकर तैयार 

    रामनवमी के मौके पर हनुमान मंदिर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ड्रोन के द्वारा पुष्प वर्षा होगी. वही 25 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया गया है. महावीर मंदिर के उत्तरी द्वार से भक्तो के मंदिर में प्रवेश करने की व्यवस्था की गई है. वहीं प्रसाद और माला के बगैर आने वाले भक्त मंदिर के पूर्वी प्रवेश द्वार से सुबह 8:00 से 10:00 तक प्रवेश कर सकते हैं. भक्तों का प्रसाद जल्द चढ़े इसके लिए अयोध्या से 8 पुजारी बुलाए गए हैं. महावीर मंदिर में पूर्व से 6 पुजारी को मिलाकर कुल 14 पुजारी भक्तों को पूरे दिन प्रसाद चढ़ाने में सहयोग करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news