पटना विमेंस कॉलेज में 18 लोगों के खिलाफ रैगिंग का मामला दर्ज, घटना सीसीटीवी में कैद

    पटना विमेंस कॉलेज में 18 लोगों के खिलाफ रैगिंग का मामला दर्ज, घटना सीसीटीवी में कैद

    पटना (PATNA) : पटना विमेंस कॉलेज में छात्राओं के साथ रैगिंग की घटना प्रकाश में आई है. जहां बी.ए.फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा बी.ए फिफ्थ सेमेस्टर की पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट कि लगभग 13 छात्राओं के द्वारा रैगिंग एवं मारपीट किया गया. जिसका साक्ष्य कॉलेज में लगा सीसीटीवी फुटेज में कैद है. पीड़िता द्वारा इस घटना की शिकायत कॉलेज की प्राचार्य एवं एंटी रैगिंग कमिटी से की  थी लेकिन कॉलेज की बदनामी के कारण दोषी छात्राओं के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई और कॉलेज में घटित घटना को दबा दिया गया, जिसके कारण दोषी छात्राओं का मनोबल और भी बढ़ गया और वो लगातार फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा को परेशान करती रही. इतना ही नहीं पीड़िता ने शिक्षकों पर भी आरोप लगाया है. फिलहाल इस मामले पर कार्यवाई की जा रही है.  

    8 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

    इस रैगिंग से परेशान होकर पीड़िता द्वारा कोतवाली थाना में आवेदन समर्पित कर दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया.  लेकिन अनुरोध करने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका. अंत में पीड़िता ने थक हार कर माननीय न्यायालय का रुख किया. जहां पीड़िता के द्वारा कुल 18 लोगों के विरुद्ध माननीय न्यायालय मामला दायर किया गया.  जूनियर छात्रा के साथ रैगिंग एवं मारपीट मामले में मात्र एक छात्रा के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323506 के तहत समन निर्गत किया गया था लेकिन अभी तक उसके द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया गया.  

    वकील का बयान

    पीड़िता के वकील ने बताया कि सतरह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में क्रिमिनल रिवीजन दायर किया गया. मामले में सुनवाई के बाद प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, एवं अन्य 6 शिक्षकों सहित 09 छात्राओं के विरुद्ध आईपीसी की धारा 397 एवं 399 के तहत नोटिस जारी किया गया है. साथ ही माननीय न्यायालय ने सभी आरोपित शिक्षकों एवं छात्राओं को कोर्ट में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news