पूर्णिया: अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर  

    पूर्णिया: अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर  

    पूर्णिया (PURNIA): पूर्णिया से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. एक अनियंत्रित ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया. इस सड़क हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहें है. जिन्हे इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. घटना रौटा थाना इलाके की है. अनियंत्रित ट्रक ने अलग-अलग स्थानों पर 6 लोगों को कुचल दिया है. लोगों ने बेकाबू ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर जमकर पिटाई की है. उसके बाद ड्राइवर को अमौर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

    भागने के दौरान हुआ हादसा

    इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है. बताया जा रहा है कि ट्रक बरदबट्टा की तरफ से अमौर की तरफ जा रहा था. भागने के दौरान ही रोड के किनारे आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतकों में हाफिज शब्बीर आलम ,रुबेद आलम, सरदूल आलम और दीपक कुमार शामिल है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news