प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर दी शुभकामना, तो नीतीश कुमार ने जताया आभार 

    Bihar diwas 2026:बिहार दिवस के अवसर पर जहां पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है, वहीं इस खास दिन पर राजनीतिक स्तर पर भी सकारात्मक संदेशों का आदान-प्रदान देखने को मिला.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार दिवस पर भेजे गए संदेश के लिए उनका आभार व्यक्त किया है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर दी शुभकामना, तो नीतीश कुमार ने जताया आभार

    पटना(PATNA):बिहार दिवस के अवसर पर जहां पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है, वहीं इस खास दिन पर राजनीतिक स्तर पर भी सकारात्मक संदेशों का आदान-प्रदान देखने को मिला.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार दिवस पर भेजे गए संदेश के लिए उनका आभार व्यक्त किया है.

     नीतीश कुमार ने जताया आभार 

    मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश देते हुए सभी बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने बिहार के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विकास के प्रयासों की सराहना की है, जो राज्य के लिए प्रेरणादायक है.नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दिशा में केंद्र सरकार का सहयोग भी मिल रहा है, जिससे बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.

    बिहार और अधिक विकसित राज्य के रूप में उभरेगा

    उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार और अधिक विकसित राज्य के रूप में उभरेगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के मेहनतकश और प्रतिभाशाली लोग अपने प्रयासों से बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे.बिहार दिवस के इस अवसर पर यह संदेश राज्य के विकास, सहयोग और समृद्धि के साझा संकल्प को और मजबूत करता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news