जहानाबाद (JAHANABAD) : बिहार के जहानाबाद जिले के जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी और उपाध्यक्ष संगीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. इसकी आज जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे उप विकास आयुक्त प्रीति कुमारी की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोट की गिनती शुरू हुई.
जिसमें 11 मंत्र रानी कुमारी के विपक्ष में पड़े और उपाध्यक्ष संगीता कुमारी के पक्ष में 10 मत पड़े जिसमें एकमात्र अवैध रूप से पाए गए. इस प्रकार से अध्यक्ष पद की कुर्सी रानी कुमारी को गवाना पड़ा और संगीता कुमारी को उपाध्यक्ष कुर्सी बरकरार रह गया.
इस मौके पर उपाध्यक्ष संगीता कुमारी के पति सत्येंद्र यादव ने कहा कि उपाध्यक्ष थी कानूनी रूप से सब कुछ कार्य करेंगे. हालांकि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी कराए जाने की चर्चा जिला परिषद सदस्य के बीच तेज हो गई है. अब देखना यह होगा कि यह चुनाव कब तक कराई जाती है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


