बोले प्रशांत किशोर- राजद से ज्यादा अपराध करने वाले और अपराधी लोग देश की किसी पार्टी में नहीं, तेजस्वी यादव को नहीं है किसी विषय का ज्ञान 

    बोले प्रशांत किशोर- राजद से ज्यादा अपराध करने वाले और अपराधी लोग देश की किसी पार्टी में नहीं, तेजस्वी यादव को नहीं है किसी विषय का ज्ञान

    बिहार(BIHAR): आरजेडी पार्टी पर और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि आरजेडी से ज्यादा अपराध करने वाले और अपराधी देश की किसी पार्टी में नहीं हैं. साथ ही उन्होंने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को किसी विषय का ज्ञान नहीं है. 

    तेजस्वी यादव को नहीं है किसी विषय का ज्ञान: पीके 

    जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को मूर्ख समझा जाता है, लेकिन क्या तेजस्वी यादव मुझसे अच्छा इंग्लिश, फ्रेंच बोल सकते हैं? प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव हमसे अच्छा भोजपुरी बोलेंगे क्या? लेकिन तेजस्वी को ना इंग्लिश आती है और ना ही ठीक से भोजपुरी बोलनी आती है. उन्होंने जीवन में कुछ पढ़ा नहीं है और किसी भी विषय का कोई ज्ञान नहीं है. जब जनता तेजस्वी से रोजगार के बारे में पूछती है तो वो कहते हैं कि भाजपा को रोको और यह बोलकर वह लोगों को मुर्ख बनाते हैं.  आप कहते हैं कि शराब माफिया और बालू माफिया बहुत ज्यादा हो गए हैं तो तेजस्वी कहते हैं कि जातीय जनगणना करवा रहे हैं. ये काम करते नहीं है बस नए नए मुद्दों पर अपनी बात रख कर बहानेबाजी करते रहते हैं.  

    नीतीश की बेवकूफी और अहंकार से लोग हो रहे मौत के शिकार 

    वहीं प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की बेवकूफी और अहंकार की वजह से आज सैकड़ों लोग जहरीली शराब पीने की वजह से मौत के शिकार रहे हैं. 



    Related News