पूर्वी चंपारण(CHAMPARAN): जनसुराज पदयात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड के कोइरी टोला में प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले 52 दिनों से बिहार में पदयात्रा कर रहा हूं, यहां की स्थिति को समझने के लिए मुझे किसी रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है. लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि अभी बिहार में कोई चुनाव नहीं है तो आप पदयात्रा क्यों कर रहे हैं? तो मैंने उनसे कहा कि जनता के बीच जाकर उनसे भेंट करना चाहता हूं, जिससे उनसे जुड़ी समस्याओं को करीब जान-समझ सकूं. मेरी रुचि चुनाव जीतने-हारने में नहीं है. मेरा प्रयोजन जनता को जिताने का है,और इसका रास्ता समाज से होकर जाता है."
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


