'जन सुराज पदयात्रा’ के दौरान वैशाली पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा चवर में पानी लगने से हजारों एकड़ जमीन हो रही है बर्बाद  

    'जन सुराज पदयात्रा’ के दौरान वैशाली पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा चवर में पानी लगने से हजारों एकड़ जमीन हो रही है बर्बाद   

    वैशाली(VAISHALI): राजनीतिक रणनीतिकार और राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर बिहार के वैशाली जिले में ‘जन सुराज पदयात्रा’ के दौरान पातेपुर पहुंचे. जहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सिवान से वैशाली तक पदयात्रा कर रहा हूं. इस यात्रा के दौरान रास्ते में शायद ही कोई एक ऐसा जगह मिला हो. जहां चवर में पानी लगने की समस्या मुझे नहीं दिखी.

    हर तरफ चवर में पानी लगने की समस्या- प्रशांत किशोर

    एक  हजार एकड़ से भी अधिक जमीन पानी की सही निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से एक  फसल के लिए उपयोग में लाई जा रही है. या फिर जमीन पूरी तरह से बर्बाद हो रही है.

    किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिलना बड़ी समस्या- प्रशांत किशोर

    आज किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है. का जो बिहार की बहुत बड़ी समस्या बन गयी है. आज देश में बिहार मात्र एक ऐसा राज्य है. जहां कॉपरेटिव की व्यवस्था नहीं होने की वजह से प्राइवेट तरीके से अनाज खरीदा जा रहा है. सरकार किसानों के अनाज को उचित मूल्य पर नहीं खरीद रही है. जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news