प्रशांत किशोर का राहुल गांधी पर हमला, कहा ‘जो आदमी बिहार के 4 जिले का नाम नहीं जानता हो उससे क्या सवाल करें’  

    प्रशांत किशोर का राहुल गांधी पर हमला, कहा ‘जो आदमी बिहार के 4 जिले का नाम नहीं जानता हो उससे क्या सवाल करें’

    मुजफ्फरपुर (MUZAFFARPUR) : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के संदर्भ में राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बिहार से क्या मतलब है? आप बताइए जरा कि राहुल गांधी को बिहार में पिछली बार का देखा था. बिहार के मुद्दे पर कभी बोलते हुए सुना आपने? कांग्रेस ने तो 40 सालों तक बिहार को बर्बाद किया है. यही कारण है कि बिहार की जनता ने इतनी समझदारी दिखाई  कि कांग्रेस को बिहार से पूरे सिरे से काटकर फेंक दिया है.

    कांग्रेस का 5 प्रतिशत वोट बिहार में नहीं

    प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आज कांग्रेस का बिहार में कोई नाम निशान नहीं है. कई बार मुझसे पत्रकार कहते हैं कि आप कांग्रेस की शिकायत नहीं करते हैं. कांग्रेस ने जो बिहार में गलती की उसका पूरा खामियाजा उन्होंने भुगता. बिहार में कांग्रेस साल 1990 तक रूलिंग पार्टी हुआ करती थी. आज कांग्रेस का 5 प्रतिशत वोट बिहार में नहीं है. बिहार में 1990 के बाद से जो 3 दल हैं जो पिछले 32 सालों से बिहार को चला रहे हैं वो हैं लालू, नीतीश और भाजपा तो इन तीनों पर सवाल नहीं खड़ा करेंगे तो क्या शिवसेना पर सवाल खड़ा करेंगे?

    बिहार की महिलाओं को क्यों नहीं मिल रहे पैसे : प्रशांत किशोर

    गरीबों की बात करने वाले ये लोग बोल रहे हैं कि कर्नाटक में महिलाओं को 3 हजार रुपये देंगे, कर्नाटक की महिला ज्यादा गरीब है या बिहार की? बिहार की महिलाओं को क्यों नहीं एक हजार भी दिलवा रहे हैं. प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि गरीब की बात करने वाले ये लोग अभी बोल रहे हैं कि कर्नाटक में महिलाओं को 3 हजार रुपये देंगे. कर्नाटक की महिला ज्यादा गरीब है या बिहार की महिला ज्यादा गरीब है. अगर कर्नाटक की महिला को 3 हजार रुपये मिलना चाहिए तो कांग्रेस के लोग बिहार में सरकार में शामिल हैं तो जरा बताइए कि बिहार की महिलाओं को क्यों नहीं एक हजार भी दिलवा रहे हो. ये किस भ्रम में आप लोग पड़े हैं इन लोगों से क्या सवाल करें. जो आदमी अपने जीवन में बिहार के चार जिलों का नाम नहीं जानता है उससे क्या सवाल करें.

    JMM पर टिप्पणी नहीं

    कांग्रेस है कहीं बिहार में अब मैं मुजफ्फरपुर में बैठा हूं तो आप कहेंगे कि आप टिप्पणी क्यों नहीं कर रहे हैं? शिव सेना पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, JMM पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं. ये पार्टियां भी तो बिहार में चुनाव लड़ती हैं.  JMM चला रहा है बिहार को, या बिहार को शिव सेना चला रही है. बिहार को चला रहे हैं लालू, नीतीश और भाजपा अलग-अलग समय कालखंड में इन तीन पार्टियों से सवाल न करें तो किन पार्टियों से करें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news