पटना(PATNA):बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद काफी ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे है. आए दिन वे अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण करते है और बिहार के विकास को लेकर काफी मेहनत कर रहे है.इसी बीच आज अचानक जब वे नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे, तो बिहार की राजनीति गरमा गई.आपको बता दें कि सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ पहुंचे थे.यह मुलाकात पटना स्थित नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हुई, जो लगभग 25 मिनट तक चली.
मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर अहम मानी जा रही है बैठक
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि आने वाले दिनों में बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं जताई जा रही है.ऐसे में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का अचानक नीतीश कुमार से मिलना राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है.बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक हालात के साथ-साथ संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई.
बैठक किस वजह से हुई कोई अधिकारिक बयान नहीं
हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बैठक को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे आने वाले बड़े बदलावों का संकेत मान रहे है.गौरतलब है कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थी.अब इस उच्च स्तरीय बैठक के बाद इन चर्चाओं को और बल मिल गया है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नए मंत्रियों के नामों की घोषणा हो सकती है.

