सीतामढ़ी में बचपन बचाओ आंदोलन के तहत पुलिस ने बचाई मासूम की जिंदगी, तीन दलालों पर भी कसा शिकंजा, पढ़ें विस्तार से

    सीतामढ़ी में बचपन बचाओ आंदोलन के तहत पुलिस ने बचाई मासूम की जिंदगी, तीन दलालों पर भी कसा शिकंजा, पढ़ें विस्तार से

    सीतामढ़ी(SITAMADHI):सीतामढ़ी पुलिस ने रविवार के दिन बचपन बचाओ आंदोलन के तहत कई बालिकाओं की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली. जहां पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बोहा टोला के रेड लाइट इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाल दुर्रव्यापार की शिकार हुई नाबालिक बालिका को देह व्यापार के धंधे से मुक्त करवाया. वहीं एक ग्राहक और दो महिला दलालों समेत कुल 3 आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

    सीतामढ़ी में बचपन बचाओ आंदोलन के तहत पुलिस ने बचाई मासूम की जिंदगी

      बता दें कि नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित  कैलाश सत्यार्थी की ओर से स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी मनोज कुमार तिवारी और डीएसपी  सह नोडल विशेष किशोर पुलिस इकाई  सीतामढ़ी राकेश कुमार रंजन को सूचना दी गई थी रेड लाइट एरिया में नाबालिक बालिका को लाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है. जिसके बाद  पुलिस अधीक्षक के निर्देष पर प्रशिक्षु डीएसपी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने टीम से साथ ये कार्रवाई की.इस मामले में बचपन बचाओ आंदोलन के केन्द्रीय निदेशक मनीष शर्मा ने सीतामढ़ी पुलिस के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बचपन बचाओ आंदोलन  हर संभव ट्रेफिकिंग की शिकार हुई बच्चियों को मुक्त करवाने के लिए तत्पर है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news