मुजफ्फरपुर में कुख्यात राजा ठाकुर हत्या का CCTV लगा पुलिस के हाथ, जानिए SSP ने क्या दिया बयान  

    मुजफ्फरपुर में कुख्यात राजा ठाकुर हत्या का CCTV लगा पुलिस के हाथ, जानिए SSP ने क्या दिया बयान  

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): जिले में 7, अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के कुख्यात राजा ठाकुर की हत्या कर दी गई थी. पहली नजर में पुलिस इसे गैंगवार मान कर चल रही थी. लेकिन अब पुलिस को हत्या की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो हाथ लगी है, जिसके बाद पूरा मामला ही पलट लगा. दरअसल, सीसीटीवी की वीडियो सामने आने के बाद ये साफ पता चल रहा है कि हत्या को अंजाम शराब सिंडीकेट के लोगों ने दिया है.

    CCTV के बाद सामने आया SSP का बयान

    मुजफ्फरपुर में युवक के हत्या का सीसीटीवी सामने आया है. सीसीटीवी सामने आने के बाद एसएसपी(SSP) ने अपना बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि सभी अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं, उन्होंने बताया कि इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और सीसीटीवी के आधार पर सभी को चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जायेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news