पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 30 लाख रुपए के शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 30 लाख रुपए के शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    मोतिहारी (MOTIHARI): पूर्वी चंपारण जिला के पीपरा थाना की पुलिस ने एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. साथ हीं पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों तस्कर राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने ट्रक से कुल 1044 कार्टन शराब की खेप बरामद किया है. पुलिस ने ट्रक समेत शराब को जब्त किया है.

    गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

    बता दें कि पीपरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लाइन होटल के पास कार्रवाई करके तस्कर समेत शराब को पकड़ा है. इस मामले एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब की एक बड़ी खेप एनएच 28 से आने की सूचना मद्य निषेध विभाग को मिली थी. सूचना मिलने के बाद चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चकिया, मेहसी और पीपरा समेत एनएच के सभी थानों को अलर्ट किया गया. जिसके बाद पुलिस की सख्त गश्ती के कारण तस्कर ने पीपरा थाना के एक लाइन होटल पर शराब लदे ट्रक को खड़ा कर दिया. संदिग्ध स्थिति में खड़े ट्रक की पुलिस ने जांच की. तो 1044 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ. गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के बाड़मेर जिला के किसन लाल और गणेश राम है. जिनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल जब्त किया है. वहीं जब्त शराब का अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपया बताए जा रहे है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news