सिवान में पुलिस एनकाउंटर : लूट, हत्या समेत दर्जनों मामले में संलिप्त दो अपराधी गिरफ्तार

    सिवान (SIWAN) : पुलिस ने जिले के दो अपराधियों को एनकाउंटर किया है. दोनों अपराधियों के ऊपर दर्जन भर अपराधिक मामले दर्ज थे. बहुत दिनों से पुलिस को दोनों की तलाश थी. घटना बसंतपुर थाने की लाहेजी गांव की है. जहां पर दोनों अपराधी किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए रात्रि में जुटे थे. जिसपर पुलिस को सूचना मिली तो स्थानीय पुलिस और एसआईटी की टीम मिलकर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की.

    सिवान सदर अस्पताल से दोनों पटना रेफर

    जब अपराधी गोली चलाने लगे तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैर में गोली मार दी और गिरफ्तार कर लिया. सिवान सदर अस्पताल से दोनों को पटना रेफर किया गया. दोनों के ऊपर लूट, छिनतई हत्या जैसी कई मामले दर्ज है. एनकाउंटर किए गए अपराधी बड़हरिया थाने के सदरपुर गांव के रोहित शर्मा,और जीबी नगर थाने के तरवारा के रोहित उर्फ रिशु है. घटना के बाद सिवान एसपी पूरन कुमार झा मामले की जांच कर रहे है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news