पटना: धार्मिक समारोह में गिरी दीवार, बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे जख्मी, अस्पताल में चल रहा इलाज

    पटना: धार्मिक समारोह में गिरी दीवार, बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे जख्मी, अस्पताल में चल रहा इलाज

    पटना (PATNA) : राजधानी पटना के पूनपुन थाना अंतर्गत श्रीपालपुर गांव में धार्मिक समारोह अचानक मातम में तब्दील हो गई. दरअसल श्रीपालपुर गांव में एक धार्मिक समारोह के बीच बारिश से पुरानी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे दब गए है. घायलों को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    दीवार गिरते ही अफरा-तफरी का हुआ माहौल

    बता दें कि बुधवार यानी आज सुबह से ही रुक-रुक कर वर्षा हो रही थी. इसी बीच श्रीपालपुर गांव में करीब ढाई से 300 के संख्या में श्रद्धालु बाबा का प्रवचन सुनने के लिए वहां जमा थे. इस बीच बारिश के चलते पुरानी दीवार धाराशाई हो गई और वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दीवार ढहते ही दबे लोगों के चीख पुकार से पूरा इलाका में हड़कंप मच गया. फिलहाल घायलों को पुनपुन और पटना के निजी अस्पताल में भेजा गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुनपुन थाना कि पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान चलाई जा रही है, घायलों को पटना रेफर किया गया है.

    बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल

    अचानक भरभरा कर दीवार ढह गया जिससे वहां करीब ढाई सौ से अधिक लोगों के बीच में से करीब 60 से 80 लोग जख्मी हो गए. इनमें 20 से 25 लोगों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जाती है. घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है. हादसे के बाद वहां अफरा  तफरी मच  गई आनन फानन लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी को अस्पताल भिजवाया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news