Patna university breking news:बम और गोली की आवाज से दहला पटना यूनिवर्सिटी कैंपस, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील  

    Patna university breking news:बम और गोली की आवाज से दहला पटना यूनिवर्सिटी कैंपस, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

    पटना(PATNA):राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटना यूनिवर्सिटी में बम और गोली की आवाज से पूरा कैंपस दहल गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौलाना अबुल हसन अली नदवी अल्पसंख्यक छात्रावास और इकबाल छात्रावास  गोलीबारी और बमबाजी हुई है.

    घटना के बाद पूरे कॉलेज कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है

    वहीं इस घटना के बाद पूरे कॉलेज कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. फिलहाल पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच चुकी है. वहीं माहौल को देखते पूरे कैंपस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. और फिलहाल पुलिस मामले की जांच में कर रही है.



    Related News