पटना:राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को आया हार्ट अटैक, पटना से दिल्ली किया गया रेफर, पीठासीन सम्मेलन के दौरान बिगड़ी तबियत

    पटना:राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को आया हार्ट अटैक, पटना से दिल्ली किया गया रेफर, पीठासीन सम्मेलन के दौरान बिगड़ी तबियत

    पटना(PATNA):राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को आज अचानक हार्ट अटैक आ गया. जिसके बाद उन्हें पटना के PMCH स्थित इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डोलोजी में भर्ती कराया गया है. वहीं इसके बाद उन्हे बिहार से दिल्ली ले जाया जाया गया.देवाननी पटना में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन में शामिल होने आए थे.

    42 साल बाद आयोजित हुआ है सम्मेलन

    आपको बताये कि यह ऐतिहासिक सम्मेलन 1982 के बाद 2025 में बिहार में आयोजित हो रहा है.उस समय कांग्रेस नेता राधानंदन झा विधानसभा अध्यक्ष थे.इस सम्मेलन में देशभर के पीठासीन अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 6 विधान परिषद के सभापति, केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर समेत करीब 300 अतिथि इस सम्मेलन का शामिल हुए. राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश भी इस अवसर पर उपस्थित रहें.

    देशभर से जुटेंगे 300 से अधिक पीठासीन अधिकारी

    सम्मेलन में देशभर के पीठासीन अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. 28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 6 विधान परिषद के सभापति, केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर समेत करीब 300 अतिथि इस सम्मेलन का हिस्सा लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news