पटना महावीर मंदिर में रामनवमी पर हाई अलर्ट, ATS-डॉग स्क्वॉड तैनात

    पटना महावीर मंदिर में रामनवमी पर हाई अलर्ट, ATS-डॉग स्क्वॉड तैनात

    पटना (PATNA) : बिहार की राजधानी पटना में रामनवमी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. खासतौर पर पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

    सुरक्षा की जिम्मेदारी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) को सौंपी गई है

    इसी क्रम में इस बार मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) को सौंपी गई है. गुरुवार दोपहर से ही ATS के जवानों की तैनाती मंदिर परिसर और उसके आसपास कर दी गई है. मंदिर में प्रवेश करने वाले हर श्रद्धालु पर कड़ी नजर रखी जा रही है वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

    मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है

    सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है साथ ही डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी अलर्ट मोड में रखा गया है. पुलिस प्रशासन के अनुसार रामनवमी के दिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है जिसे देखते हुए सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं.

    प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके.



    Related News