पटना : केंद्र सरकार के बजट को लेकर अख्तरुल इमान की तीखी प्रतिक्रिया, AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बजट में बिहार को मिला झुनझुना

    पटना : केंद्र सरकार के बजट को लेकर अख्तरुल इमान की तीखी प्रतिक्रिया, AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बजट में बिहार को मिला झुनझुना
    पटना : एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, विधायक और विधायक दल के नेता अख्तरुल इमान ने अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पुलिस और सरकार का विषय है इस पर वह अधिक कुछ नहीं कहना चाहते.

    बजट में बिहार को कुछ भी नहीं मिला

    केंद्र सरकार के बजट को लेकर अख्तरुल इमान ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस बजट में बिहार को कुछ भी ठोस नहीं मिला है. “बजट में सिर्फ झुनझुना है न बिहार को कुछ मिला न देश को गरीब परेशान है. न शिक्षा के लिए कुछ है न स्वास्थ्य के लिए बस हम लोग झुनझुना बजाते रहें. यही इस बजट की हकीकत है”

    “हर तरफ मुद्दे ही मुद्दे हैं

    बिहार विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों पर उन्होंने कहा कि मुद्दों की कोई कमी नहीं है. गरीबी, बेरोजगारी और पलायन जैसे गंभीर सवाल आज भी जस के तस बने हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के घरों को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है. “हर तरफ मुद्दे ही मुद्दे हैं और हम सरकार से इन सभी सवालों को जरूर पूछेंगे,”

    धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर दिए गए अपने बयान पर अख्तरुल इमान ने स्पष्ट किया कि यह नियम सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होना चाहिए. उन्होंने कहा “किसी भी धार्मिक स्थल में चाहे वह मस्जिद हो या कोई और स्थान अगर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल हो रहा है तो उसकी आवाज सीमित की जानी चाहिए. इसे एक परंपरा बनाया जाना चाहिए।”अख्तरुल इमान के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news