शेखपुरा में लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप, हर दिन 55 लोगों को मिलेगा अपॉइंटमेंट

    शेखपुरा में लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप, हर दिन 55 लोगों को मिलेगा अपॉइंटमेंट

    पटना (PATNA) : पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैम्प, शेखपुरा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा वर्ष 2024 में लगभग चार लाख पासपोर्ट आवेदनों पर कार्यवाई की गई. बताते चले कि बीते 12 मई 2025 से भारत सरकार द्वारा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना में चिप लगा पासपोर्ट जारी करने का शुभारंभ किया गया है. डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में आवेदकों की बढ़ती संख्या एवं शेखपुरा जिला में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र न होने के कारण बक्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा 16 से 18 सितम्बर, 2025 तक "सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय परिसर, शेखपुरा में पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. अप्रैल 2024 के बाद से कुल दस कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जहां सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया, पुलिस जिला बगहा एवं लखीसराय में आयोजित होने के बाद शेखपुरा में आयोजित होने वाला यह कैम्प ग्यारहवा कैंप है. इस कैम्प में नये (Fresh) एवं पुनर्निंगमन (Re-issue) पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इस कैम्प के लिए प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट रस्लॉट जारी किए जाएंगे. 

    साथ ही आप आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर भी जाकर जानकारी ले सकते हैं. आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन भरकर निर्धारित शुल्क जमाकर पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैंप के लिए अप्वाइंटमेंट लेना होगा एवं लिए गए नियत दिन, समय एर्व स्थान पर आवश्यक कागजातों की मूलप्रति एवं इन सभी की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लेकर फोटो, उँगलियों के निशान एवं आवेदन तथा मूल प्रमाणपत्रओं की जांच हेतु सशरीर उपस्थित होना होगा. जरूरी कागजात संबंधी जानकारी के लिए आवेदक उपरोक्त वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं. इस कैम्प में पीसीसी हेतु आवेदन, किसी कारण अथवा प्रमाणपत्र हेतु रोके गए आवेदन एवं बिना पूर्व में ऑनलाईन समय लिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news