सीमांचल में पप्पू यादव की वापसी, कहा ‘मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता’

    Pappu Yadav returns to Seemanchal, says 'no one can suppress my voice' | सीमांचल में पप्पू यादव की वापसी, कहा ‘मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता’

    पूर्णिया : सांसद पप्पू यादव जेल से निकलने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पूर्णिया पहुंचे. जहां हवाई अड्डे पर पप्पू यादव का जम कर स्वागत किया गया. वहीं फूलों की बारिश हुई. मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि  सीमांचल की जनता नहीं होती तो कोचिंग माफिया, नर्सिंग होम माफिया और कुछ नेता मिलकर उन्हें मरवा देते.

    इन लोगों ने 7 करोड़ की सुपारी पप्पू यादव को मारने के लिए दी थी लेकिन कोर्ट ने हमें बचा लिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह बेटियों के साथ लगातार दुष्कर्म और हत्याएं हो रही हैं पप्पू यादव उसके खिलाफ बोलता रहेगा.

    उसकी आवाज को कोई बंद नहीं कर सकता है. पप्पू यादव हमेश बोलेंगे जिन्हें जो करना है कर ले. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं और रोज बलात्कार के बाद हत्या हो रही है. पीएमसीएच के डॉक्टर राक्षस होते जा रहे हैं. ऐसे डॉक्टरों और कोचिंग माफियाओं के खिलाफ उनकी आवाज नहीं दबेगी.

     



    Related News