सीमांचल में नीतीश पर बरसे ओवैसी, कहा- कभी बीजेपी से निकाह तो कभी तेजस्वी से वलीमा

    सीमांचल में नीतीश पर बरसे ओवैसी, कहा- कभी बीजेपी से निकाह तो कभी तेजस्वी से वलीमा

    किशनगंज (KISANGANJ) : एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने अपने सीमांचल दौरे के दूसरे दिन लोहागड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के ऊपर जमकर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा की नीतीश कुमार कभी बीजेपी से निकाह करते हैं फिर उसे तलाक देते हैं, तो कभी तेजस्वी के साथ वलीमा करते हैं और उसका साथ छोड़ते हैं, इसीलिए उनका नाम पलटू राम पड़ गया है.

    नीतीश कुमार मुसलमानों की लीडरशिप को करना चाहते हैं खत्म-  ओवैसी

    असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार पर निशान साधते हुए कहा कि वो सीमांचल से मुसलमानो की लीर शिप को खत्म करना चाहते थे. नीतीश कुमार प्रधान मंत्री बनने का सपना देख रहे है लेकिन दिल्ली का रास्ता सीमांचल से जाता है और अख्तरुल ईमान और ओवैसी सीमांचल में खड़ा है सपना साकार होने नही दिया जायेगा.

    अंजार नईमी पर बयान

    बिहार के वैशाली सहित अन्य जिलों में हुई मुस्लिम समाज के युवक युवतियों की हत्या को लेकर भी सवाल खड़ा किया है. ओवैसी ने पार्टी छोड़ने वाले बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा की अब वो कभी चुनाव नही जीत सकते.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news