बाढ़ में सड़क हादसे में एक की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था घर

    बाढ़ में सड़क हादसे में एक की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था घर

    बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सविता सिनेमा हॉल के समीप एनएच-31 पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान मलाही गांव निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है जो इंटर का छात्र था.

    आनंद कुमार मलाही गांव से बाढ़ स्थित आर के मैरेज हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान सविता सिनेमा हॉल के पास एनएच-31 पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा.

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को गंभीर अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शादी समारोह में भी शोक का माहौल छा गया. सौरव कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब दो बजे हुआ. उन्होंने बताया कि बाइक सड़क किनारे गिरी हुई थी और युवक अचेत अवस्था में पड़ा था. जिसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

    परिजनों ने बताया कि युवक लगभग साढे ग्यारह बजे घर से बारात जाने के लिए निकला था कैसे उसकी दुर्घटना हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं. ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसके बाद वह पोल से जा टकराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news