फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्त ने ली अपने जिगरी दोस्त की जान, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखिए वीडियो

    फ्रेंडशिप डे के दिन दोस्त ने ली अपने जिगरी दोस्त की जान, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखिए वीडियो

    गोपालगंज (GOPALGANJ) : अक्सर फिल्मों औऱ आम जिंदगी में दोस्ती की एक से बढ़कर एक मिशाल पेश की जाती है. एक दोस्त अपने दूसरे दोस्त की दिक्कत दूर करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते है. लेकिन बिहार के गोपालगंज से ऐसी घटना सामने आई है. जिसने दोस्ती की परिभाषा ही बदल कर रख दिया है. दरअसल एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त की हत्या चाकू मारकर कर दी है. अगर आप कारण जानेंगे तो आप भी सोचने को मजूबर हो जाएंगे की यह कैसी दोस्ती है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.

    जानिए क्या है पूरा मामला

    मामले की जानकारी देते हुए गोपालगंज पुलिस ने बताया कि रविवार यानी फ्रेंडशिप डे की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना के ऑफीसर कॉलोनी के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर हत्या कर दिया गया है. जांच के बाद मृतक युवक की पहचान सावन कुमार के रुप में की गई है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ताजूब की बात यह है कि पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह युवक का दोस्त निकला जिसने मौत की पुरी दास्ता पुलिस को सुनाई. जिससे सुन पुलिस के भी हौश उड़ गए.

    5 रुपये की कुरकुरे ने ली दोस्त की जान

    बता दें कि गिरफ्तार आरोपी ने पुछताछ के दौरान बताया कि 5 रुपये की कुरकुरे को लेकर उसके दोस्त से लड़ाई झगड़ा हुआ. दोनो नशे की हालत में आपस मे गाली गलौज करने लगे.  जिसके बाद आरोपी दोस्त ने नशे की हालत में अपने दोस्त की चाकुमार कर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू,खून लगा कपड़ बरामद कर लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news