OMG! ऐसा क्या हुआ कि अपने ही बेटे की जान का दुश्मन बन बैठा पिता, भाले से कर दी बेरहमी से हत्या

    Crime news:बेतिया के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भितहा मठिया गांव में जमीनी विवाद ने भयावह रूप ले लिया.जहां रास्ता बंद करने को लेकर एक ही परिवार के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया.इस घटना में विजय पटेल (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई

    OMG! ऐसा क्या हुआ कि अपने ही बेटे की जान का दुश्मन बन बैठा पिता, भाले से कर दी बेरहमी से हत्या

    बेतिया(BETTIAH):बेतिया के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भितहा मठिया गांव में जमीनी विवाद ने भयावह रूप ले लिया.जहां रास्ता बंद करने को लेकर एक ही परिवार के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया.इस घटना में विजय पटेल (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो भाई अखिलेश पटेल (38 वर्ष) और कमलेश पटेल (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

    हमला बेहद बेरहमी से किया गया

     बताया जा रहा है कि हमला बेहद बेरहमी से किया गया और इसमें भाले जैसे धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ.मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले को अंजाम देने का आरोप परिवार के ही पिता, बड़े भाई अजय पटेल और उनके पुत्रों पर है.बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी थी. यहां तक कि इस मामले में पूर्व में दोनों पक्ष जेल भी जा चुके है.घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

    सभी आरोपी घटना के बाद फरार

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी घटना के बाद फरार हो गए है जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.एफएसएल टीम को बुलाई गई है मौके पर डीएसपी रजनीश प्रियदर्शी कैंप कर रहे है और मामले की जांच कर रहे है हत्या करके हत्यारा पिता भाई और भतीजा मौके से फरार हो गए है.उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है गांव में तनाव की स्थिति है भारी पुलिस बल तैनात की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news