शिक्षक दिवस पर परोसी गई अश्लीलता, बार-बालाओं ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके

    शिक्षक दिवस पर परोसी गई अश्लीलता, बार-बालाओं ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके

    सीतामढी (SITAMADHI) : बिहार के सरकारी स्कूल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे जिसने भी देखा वो शर्मसार रह गया. शिक्षा के उस मंदिर में जहां बच्चों को एक अच्छा मार्गदर्शन दिया जाता है ऐसी जगह पर बालाओं से ठुमके लगवाए जा रहे है. सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर तो सवाल उठते ही थे अब यहां के संस्कार पर भी सवाल खड़े हो रहे है. यह शर्मनाक मामला सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय यमुना बराही स्कूल का है. जहां शिक्षक दिवस पर पूरे देश में इसे अदब के साथ मनाया जा रहा है वही यहां बेशर्मी की सारी हदें पार की जा रही. भोजपुरी गानों पर ठुमका लगया जा रहा है.

    भोजपुरी गाने पर अश्लील और फूहड़ डांस

    सीतामढ़ी के स्कूल से जो घिनौनी तस्वीर निकलकर सामने आई है वह शिक्षा व्यवस्था की तमाम दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक लगातार आदेश पर आदेश जारी कर शिक्षा व्यवस्था को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन इस सरकारी स्कूल में तमाम नियम कानून की धज्जी उड़ाई जा रही है.

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

    यहां सवाल है कि भोजपुरी गाने पर अश्लील और फूहड़ डांस तो परोस दिया गया, लोग रातभर मस्ती से सराबोर भी हो गये. लेकिन इस ज्ञान की स्थली की परवाह नहीं की गई, जहां सुबह-सुबह बच्चें पढ़ने के लिए आते हैं औऱ अपना भविष्य देखते हैं. ऐसे में बच्चों का भविष्य किन लोगों के हाथों में ये अब सोचने का विषय है. वहाँ मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news