पटना(PATNA):बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के क्रम में महत्वपूर्ण परियोजना बख्तियारपुर–बाढ़–मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा मार्ग) के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा.इसके बाद करीब 45 किलोमीटर की दूरी तय करना वाहनों के लिए काफी आसान होगा.पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पथ के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है. इसे यात्रियों के आवागमन के लिए जल्द खोल दिया जाएगा.
अब मिनटों में तय होगा सफर
राज्य में सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में पथ निर्माण विभाग बख्तियारपुर–बाढ़–मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा लिंक पथ) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य कर रहा है.यह पथ करजान (बख्तियारपुर ताजपुर पुल) अथमलगोला से शुरू होकर बाढ़, पंडारक मोड़, शिवनार, मोकामा और फिर यहां से मोकामा बाजार होकर बाटा चौक तक जाता है.
पढ़े पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने क्या कहा
पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल का कहना है कि लिंक पथ के चौड़ीकरण कार्य के बाद आसपास के क्षेत्रों का जुड़ाव राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग से आसान होगा. एनएच-31 के जाम की समस्या से स्थाई तौर पर छुटकारा मिलेगा साथ ही कृषि अधारित रोजगार और विपणन की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ आसपास के इलाकों में रोजगार की संभावनओं को मजबूती मिलेगा.
फैक्ट फाइल
आपको बताये कि अथमलगोला से मोकामा बाटा चौक तक लिंक रोड चौड़ीकरण का कार्यसड़क की लंबाई कुल 45.70 किलोमीटर है.वहीपरियोजना की लागत, 249.881 करोड़ है.सड़क की चौड़ाई 6.50 मीटर से फोर लेन के रूप में 11.00 मीटर है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


