दबाव में कोई काम नहीं करता...राजस्व सेवा संघ की नाराजगी पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की सफाई 

    दबाव में कोई काम नहीं करता...राजस्व सेवा संघ की नाराजगी पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की सफाई 

    पटना(PATNA):बिहार राजस्व सेवा संघ की नाराजगी और मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने के मामले पर उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें किसी तरह की नाराजगी की जानकारी नहीं है और न ही उनके पास कोई पत्र प्राप्त हुआ है.

    मैं नहीं जानता कि कौन नाराज है-विजय सिन्हा

    डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, “मैं नहीं जानता कि कौन नाराज है. मेरे पास कोई पत्र नहीं आया है. हम किसी भी तरह की अराजकता का माहौल स्वीकार नहीं करेंगे” उन्होंने यह भी कहा कि सेवा का अवसर जनता के लिए काम करने के लिए मिला है और जब तक वे विभाग में है जनता के हित में कार्य करते रहेंगे उन्होंने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी सही ढंग से काम करते है, उन्हें उसका लाभ मिलता है “मैं किसी दबाव में काम नहीं करता,” यह कहते हुए उन्होंने साफ किया कि विभागीय कार्य पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार किया जाएगा.

     धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

    न्यायालयों में जमीनी विवादों के बढ़ते मामलों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अदालतों पर इसका बोझ बढ़ा है और इसे कम करना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों का पूरा संज्ञान लिया जाएगा.विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि विभाग में किसी को गाली नहीं दी जाती और न ही किसी का अपमान किया जाता है उन्होंने दोहराया कि प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाना ही उनकी प्राथमिकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news