दिल्ली की सियासत में नीतीश की एंट्री! आज लेंगे राज्यसभा पद की शपथ

    Bihar Politics : बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. लंबे समय तक राज्य की सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा चुके हैं. आज दोपहर वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे

    दिल्ली की सियासत में नीतीश की एंट्री! आज लेंगे राज्यसभा पद की शपथ

     टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. लंबे समय तक राज्य की सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा चुके हैं. आज दोपहर वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं. संसद भवन में होने वाला यह शपथ ग्रहण सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि बिहार की सियासत में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

    नीतीश कुमार ने खुद संकेत दिया है कि अब वे दिल्ली में सक्रिय रहेंगे और बिहार में नए नेतृत्व को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. यह बयान साफ तौर पर बताता है कि राज्य की राजनीति में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इस अहम बैठक में बिहार में बनने वाली नई NDA सरकार के स्वरूप को लेकर चर्चा होने की पूरी संभावना है. सूत्रों के अनुसार, इस दौरान मंत्रिमंडल के गठन, नए चेहरों को मौका देने और सहयोगी दलों के बीच संतुलन बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा.

    दिल्ली में रहते हुए नीतीश कुमार जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और बिहार में सरकार गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद तस्वीर और साफ हो जाएगी.

    सूत्र बताते हैं कि दिल्ली से लौटने के बाद नीतीश कुमार बिहार कैबिनेट की अंतिम बैठक बुला सकते हैं. इसके बाद NDA विधायक दल की बैठक आयोजित होगी, जहां वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सकते हैं। इसके तुरंत बाद राज्यपाल को औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंपा जाएगा, जिससे नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

    राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि नई सरकार में कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों को भी दोबारा मौका दिया जा सकता है. सहयोगी दलों को उचित प्रतिनिधित्व देने की रणनीति भी इस बार अहम भूमिका निभाएगी. संभावना जताई जा रही है कि 14 अप्रैल तक बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है. इससे पहले नीतीश कुमार पटना लौटकर विधायकों, सांसदों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे, जहां आगे की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा.

    नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाना सिर्फ एक पद परिवर्तन नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक करियर का नया अध्याय है. मुख्यमंत्री के रूप में लंबे अनुभव के बाद अब वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका मजबूत करने की तैयारी में हैं. इस पूरे घटना ने बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. सत्ता परिवर्तन, नए नेतृत्व का उदय और NDA की नई रणनीति ये सभी संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news