नीतीश ने कहा कुशवाहा को जहां जाना है तुरंत चले जाएं, मांझी ने भी उपेन्द्र कुशवाहा को कह दी बड़ी बात 

    नीतीश ने कहा कुशवाहा को जहां जाना है तुरंत चले जाएं, मांझी ने भी उपेन्द्र कुशवाहा को कह दी बड़ी बात

    पटना(PATNA): बिहार की राजनीति में इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा की चर्चा सबसे अधिक हो रही है. इसके पीछे की वजह कुशवाहा के तरफ से जेडीयू को कमजोर कहना बताया जा रहा है. इसके साथ ही साथ चर्चा यह भी की जा रही है कि, कुशवाहा जल्द ही पार्टी से बहार हो सकते हैं. इसके बाद अब इस प्रकरण पर सीएम और पूर्व सीएम दोनों की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

    दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ें सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, उनको जहां जाना है जल्दी से चला जाना चाहिए. उनको लगता है कि, हमारी पार्टी कमजोर हुई है. लेकिन, सही मायने में अब हमारी पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है और कुछ दिन पहले काफी संख्या में लोगों ने हमारी पार्टी को ज्वाइन किया है. इसके बाद अब जब कुशवाहा को लेकर आज पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा को जेडीयू के अंदर काफी सम्मान मिला है. इसके आलावा उनकी बातों को हमेशा तरहजी दी जाती है. यदि वो इसके बाबजूद भाजपा ज्वाइन करना चाहते हैं यह उनका एक गलत फैसला होगा. उनको वहां कोई भी फायदा नहीं मिलने वाला है. 

    इसके आलावा मांझी ने यह भी कहा है कि, बिहार में चाहे जो कुछ भी हो जाए हमारी पार्टी हमेशा से नीतीश कुमार से साथ खड़ी है और आगे भी इसी तरह मजबूती के साथ खड़ी रहेगी. नीतीश कुमार जहां- जहां जाएंगे वहां- वहां हम और हमारी पार्टी पीछे - पीछे जाएगी. इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव यानी 2025 में नीतीश कुमार की जगह तेजस्वी यादव बिहार का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे. 



    Related News