नीतीश कुमार के फैसले ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी, विजय चौधरी को मंच से हटाने के पीछे क्या है वजह?

    नीतीश कुमार के फैसले ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी, विजय चौधरी को मंच से हटाने के पीछे क्या है वजह?

    पटना ( PATNA):बापू सभागार में आयोजित बिहार पुलिस के नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान आज एक अप्रत्याशित और अजीब स्थिति देखने को मिली. समारोह के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी का हाथ पकड़कर उन्हें मंच से एक ओर कर दिया और उनके स्थान पर ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव को खड़ा कर दिया.

    "ये-ये..." कहकर विजय चौधरी का हाथ पकड़ लिया 

    पूरा मामला उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री के बाद मंत्री विजय चौधरी एक सिपाही को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए मंच पर आए.जैसे ही वे पत्र देने लगे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक उनकी ओर मुड़े और बोले, "ये-ये..." कहकर उन्होंने विजय चौधरी का हाथ पकड़ लिया और उन्हें मंच से हटाने का इशारा किया.यह दृश्य मंच पर उपस्थित और सभागार में मौजूद सभी लोगों के लिए चौंकाने वाला था.

    लोगों में चर्चा का विषय 

    मंत्री विजय चौधरी इस अप्रत्याशित व्यवहार से कुछ पल के लिए भौंचक रह गए, लेकिन स्थिति को संभालते हुए मुस्कुरा कर मंच से हट गए. इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव को बुलाकर नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य सौंपा.हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर न तो मुख्यमंत्री और न ही किसी मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई है, लेकिन समारोह में उपस्थित लोगों और मीडिया में यह चर्चा का विषय बन गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news