नीतीश कुमार के साथ अपनों ने ही कर दिया खेला ! राजद ने खोली जेडीयू के भीतर छिपे गद्दारों की पोल

    Bihar Politisc:बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बीच राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड (JDU) को राजनीतिक रूप से समाप्त करने का अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है

    नीतीश कुमार के साथ अपनों ने ही कर दिया खेला ! राजद ने खोली जेडीयू के भीतर छिपे गद्दारों की पोल

    पटना(PATNA):बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बीच राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड (JDU) को राजनीतिक रूप से समाप्त करने का अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है.

     राजद ने खोली जेडीयू के भीतर छिपे गद्दारों की पोल

    शक्ति सिंह यादव ने सीधे तौर पर कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरी तरह से अप्रासंगिक बनाने का मन पहले ही बना लिया था उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना और अब उन्हें दिल्ली ले जाना इसी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है.
     उनके अनुसार, जेडीयू के भीतर ही कुछ ऐसे नेता मौजूद थे जो भाजपा के इशारे पर काम कर रहे थे और पार्टी को भीतर से खोखला करने के ‘मिशन’ में लगे थे, जिसमें वे अब सफल हो गए है.

    बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है

    राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसे सीधे तौर पर भाजपा के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनता है, तो राज्य में भी वैसी ही तानाशाही देखने को मिलेगी जैसी वर्तमान में पूरे देश में महसूस की जा रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा बताया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news