पटना (PATNA) : राज्यसभा सांसद का शपथ लेने के बाद दिल्ली से पटना लौटे नीतीश कुमार.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया. इसके साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है.
बिहार की राजनीति और सत्ता में एक बड़े बदलाव की शुरुआत
नीतीश कुमार की आज की शपथ बिहार की राजनीति और सत्ता में एक बड़े बदलाव की शुरुआत है.लंबे समय तक राज्य की सत्ता संभालने के बाद नीतीश का राज्यसभा जाना बिहार में नए सियासी समीकरणों के हाथ हुआ है. नीतीश की शपथ के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी.नीतीश कुमार ने खुद भी दिल्ली में यह ऐलान कर दिया अब उन्होंने ने बिहार को छोड़ रहे हैं और दिल्ली ही रहेंगे.
अब नीतीश कुमार के अगले कदम का इंतजार
इस पूरे घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार वापस पटना लौट आए हैं. अब नीतीश कुमार के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है. जब कुछ औपचारिकताओं के बाद नीतीश का इस्तीफा और नई सरकार का गठन होगा.अब सबसे बड़ा सवाल यह है की बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? सूत्रों की माने तो यह तय माना जा रहा है कि बिहार का अगला सीएम सम्राट चौधरी हो सकते हैं. हालांकि किसी ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है. 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी हो रही है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


