Bihar News : सदर अस्पताल की लापरवाही, प्रसव के दौरान नवजात के हाथ पैर तोड़ने का आरोप, अब नहीं कर रहे इलाज

    Katihar, Bihar
    Bihar News : सदर अस्पताल की लापरवाही, प्रसव के दौरान नवजात के हाथ पैर तोड़ने का आरोप, अब नहीं कर रहे इलाज

    बिहार(BIHAR): बिहार के कटिहार सदर अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव के दौरान नवजात के हाथ-पैर टूट जाने पर परिजन आक्रोशित है. परिजन का आरोप है की डॉक्टर और नर्स के लापरवाही के बाद बच्चा का पैर- हांथ तोड़ने के बाद नवजात के इलाज के लिए जबरन  दूसरे शहर भेज रहे है. प्रसव के दौरान उनके बच्चे का हाथ पैर नर्स के द्वारा ही तोड़ दिया गया है और अब डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज के लिए भागलपुर दरभंगा पटना रेफर किया जा रहा है. नवजात बच्चे के पिता का कहना है कि बच्चे का जन्म इसी अस्पताल में हुआ है.

    नर्स की लापरवाही का नतीजा

    नवजात के पिता का कहना है की, नर्स की लापरवाही के कारण बच्चे का हाथ पैर टूटा है, तो इलाज भी यही होना चाहिए. लेकिन अब ये लोग जबरन दबाव बना रहे है कि इलाज के लिए बच्चे को लेकर दूसरे शहर जाए, जैसे पटना, भागलपुर.  इसी को लेकर वह अस्पताल प्रशासन से लगातार मिल रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन इस पर कोई सुध नहीं ले रहा है. थक हार कर अब वह अपने नवजात बच्चे के साथ अस्पताल की बिल्डिंग से कूद कर जान देने की धमकी दे रहा है.

    अस्पताल प्रबंधन नहीं  ले रहा  सुध

    इससे पहले भी बिहार के कई जिलों के अस्पताल में इस तरह के लापरवाही की खबरें आ चुकी है, लेकिन कोई भी इस पर किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं ले रह है. इधर नवजात के मां बाप अस्पताल वालों से इलाज के लिए गिड़गिड़ा रहे है. लेकिन अस्पताल प्रबंधन उनकी एक नहीं  सुन रहा है.  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news