नवादा : तेज रफ्तार बस ने टेलर गाड़ी में मारी टक्कर, 15 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

    नवादा : तेज रफ्तार बस ने टेलर गाड़ी में मारी टक्कर, 15 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

    नवादा(NAWADA): नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के धनधारी मोड़ के समीप तेज रफ्तार बस में छड़ लदे टेलर गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई. जिसमें बस पर सवार 15 लोग घायल हो गए. वहीं पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में कुछ लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोग बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल चले गए. बता दें कि अरमान बस धनबाद से पकरीबरावा जा रही थी तभी धनधारी मोड़ के समीप टक्कर हो गया.

    प्रत्यक्षदर्शी अंशु कुमार ने बताया कि बस काफी रफ्तार में थी इसी बीच छड़ लदे ट्रक ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का एक्साइड का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं उन्होंने बताया कि घटना के बाद सरकारी एंबुलेंस पर कई बार नंबर लगाया गया. लेकिन किसी भी प्रकार का कोई रिस्पांस नहीं मिला. जिसके बाद सभी घायल निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल में चले गए तो कुछ लोग सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए हैं. वहीं नवादा के अस्पताल में जलेश्वर महतो की पत्नी सोना देवी व सुधीर कुमार को भर्ती कराया गया है. वहीं रमेश कुमार राजेश कुमार व अमित कुमार को हल्की चोट लगी जो अस्पताल में बिना एंट्री कराए इलाज कराकर चले गए. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news