नालंदा: अपने चेहरे और बाल से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बात, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान  

    नालंदा: अपने चेहरे और बाल से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बात, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान  

    नालंदा (NALANDA): बिहार के नालंदा में बुधवार को एक 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है. युवक के आत्महत्या करने के बाद युवक के कमरे से एक पत्र भी मिला है. जिसमें उसने अपने आत्महत्या करने के कारण की जानकारी दी है, जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे.  फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

    सुसाइड नोट में लिखा अपने आत्महत्या करने का कारण

    घटना नालंदा जिले के भागव बीघा थाना क्षेत्र के पचास गांव का है. जहां 25 वर्षीय विजय कुमार उर्फ राजू नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है. बुधवार की सुबह युवक के कमरे से उसका शव बरामद किया गया. वहीं पास में ही युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. जिसमें युवक ने लिखा था कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा चेहरा है. मैं अपने चेहरे और बाल से परेशान हूं. मैं बहुत खराब दिखता हूं जिसके कारण मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या करने जा रहा हूं. हो सके तो मुझे माफ कर देना मां- मैं तेरा राजू.

    मृत का रांची में चल रहा था इलाज

    वहीं मृत के भाई प्रमोद ने बताया कि वह अपने बाल और चेहरे को लेकर काफी परेशान रहता था. वह हमेशा कहता रहता था कि उसके चेहरे की सर्जरी नहीं हुई है, जिसके कारण वह सुंदर नहीं दिखता है. साथ ही उसके भाई ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रहा था और उसका इलाज रांची में चल रहा था. वह 3 दिन पहले ही अपनी बड़ी बहन के गांव आया हुआ था. मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार ई रिक्शा चलाता था. वह तीन भाइयों बहन में सबसे छोटा था. छोटी बहन की 3 दिन पहले डिलीवरी हुई थी. इसी कारण वह बड़ी बहन बबिता देवी के यहां रहकर उसकी देखभाल करता था.  

    इधर मामले की जानकारी मिलते ही भागन बीघा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घनटा स्थाल पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने ने मामले की जानकारी लेते हुए कहा कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही घटना स्थल पर मिली सुसाइड नोट को भी बरामद कर लिया गया है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news