नालंदा:डायल 112 बाइक को डीएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , सूचना के 20 मिनट के अंदर पीड़ित को मिलेगी मदद 

    Nalanda, Bihar
    नालंदा:डायल 112 बाइक को डीएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , सूचना के 20 मिनट के अंदर पीड़ित को मिलेगी मदद

    नालंदा(NALANDA):बिहार में डायल 112 से आम जनों को लगातार  मिल रही सुरक्षा और सहयोग को देखते हुए बिहार पुलिस द्वारा डायल 112 सेवा का विस्तार करते हुए इसके अंतर्गत बाइक सेवा की शुरुआत की गई है. जो सूचना मिलने पर तंग गलियों तक तय समय में आसानी से पहुंच सके.नालंदा पुलिस को इस तरह के 20 बाइक मुख्यालय से दिया गया है.रविवार पुलिस लाइन से सदर डीएसपी नुरुल हक ने हरी झंडी दिखाकर व को बाइक को विभिन्न थानों के लिए रवाना किया.  

    डायल 112 बाइक को डीएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

     इस मौके पर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि बिहार पुलिस के द्वारा डायल 112 सेवा का लगातार विस्तार किया जा रहा है.इस विस्तार में डायल 112 के अंतर्गत बाइक सेवा भी आरंभ की गई है.नालंदा जिला में इस तरह की 20 बाइक को 24×7 आरंभ किया गया है.

     सूचना के 20 मिनट के अंदर पीड़ित को मिलेगी मदद

     जिले के बिहारशरीफ क्षेत्र के तीनों थाना, तथा राजगीर, हरनौत, पावापुरी, नालंदा आदि थानों में डायल 112 की बाइक आज से कार्य करेगी. पहले से 45 चार पहिया वाहन डायल 112 के अंर्तगत जिले में कार्यरत हैं.एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि इनकी सबसे बड़ी जवाबदेही यह है कि सूचना मिलने के 20 मिनट में पीड़ित तक पहुंच कर मदद करनी है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news