नालंदा की साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर हैकर्स को राजस्थान से किया गिरफ्तार,पढ़ें इनका पाकिस्तान कनेक्शन

    नालंदा की साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर हैकर्स को राजस्थान से किया गिरफ्तार,पढ़ें इनका पाकिस्तान कनेक्शन

    नालंदा(NALANDA):बिहार के नालंदा जिले में साइबर थाना की पुलिस ने फेसबुक पेज हैकर्स गिरोह के दो सदस्यों को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है.साइबर थाना के डीएसपी ज्योति प्रकाश ने बताया कि 7 जनवरी को सिटी न्यूज़ नालंदा नामक फेसबुक पेज़ को हाईक कर लिया गया था. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया गया और पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर चित्तौड़गढ़ से रोहित धाकड़ और ओम प्रकाश धाकड़ को गिरफ्तार किया गया.पूछताछ में पाकिस्तान का कनेक्शन पाया गया है.

    हैकर्स को क्रिप्टो यूएस डिटी के माध्यम से भेजा जाता है पैसा 

    गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान के हैकर्स गिरोह द्वारा मोनोटाइज फेसबुक पेज को हैककर गिरोह के सदस्यों द्वारा फेसबुक ग्रुप और व्हाट्सएप के माध्यम से बेचा जाता था और उसके एवज में हैकर्स को क्रिप्टो यूएस डिटी के माध्यम से हैकर्स को पैसा भेजा जाता है.वहीं पकड़े गये आरोपी द्वारा 50 से अधिक फेसबुक पेज को हैक कर बेचा गया है, इसके अलावा 20 से अधिक फेसबुक पेज का लिंक इसके पास से वरामद किया गया है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news