मुजफ्फरपुर: पुलिस छापेमारी में भागने के दौरान युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने थाने में लगाई आग, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले 

    मुजफ्फरपुर: पुलिस छापेमारी में भागने के दौरान युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने थाने में लगाई आग, कई गाड़ियों को किया आग के हवाले

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): बिहार में शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं. इसको लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान भी चलाती है लेकिन फिर भी इसका कोि खास असर अभी तक देखने को नहीं मिला है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में पुलिस शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी.लेकिन वहां पुलिस को देखकर शराब कारोबारी भागने लगे. भागने के क्रम में एक तस्कर पिंटू यादव उर्फ चुनचुन राय की पानी में डूबकर मौत हो गई. मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाना पर हमला कर दिया है. ओपी परिसर में खड़ी 2 चार चक्का वाहन, आधा दर्जन बाइक और एक पास की झोपड़ी को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंचे आलाधिकारी और फायर ब्रिगेड ने आग पर  काबू पाया.

    युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीण 

    नगर आरक्षी अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस शराब कारोबारी को पकड़ने गई थी. लेकिन पुलिस को देखकर तस्कर मौके से भागने लगे. भागने के दौरान रामपुर जयपाल गांव के पिंटू यादव उर्फ चुनचुन की पानी में डूबकर मौत हो गई.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news