मुजफ्फरपुर : जमीन विवाद में अधिवक्ता के प्राइवेट पार्ट में दबंगों ने घुसा दिया शराब की बोतल, अस्पताल में भर्ती

    मुजफ्फरपुर : जमीन विवाद में अधिवक्ता के प्राइवेट पार्ट में दबंगों ने घुसा दिया शराब की बोतल, अस्पताल में भर्ती

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड स्थित बिंदा गांव में भूमि विवाद में अधिवक्ता के साथ जमकर मारपीट की गई. इसमें आरोपियों ने उनके मल द्वार में शराब की बोतल घुसा दिया. इस दौरान कांच का टुकडा भी अंदर चला गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका दर्द से बुरा हाल है.  उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एसकेएमसीएच में रेफर कर दिया गया है.

    आरोपी फरार 

    बताया जा रहा है कि  डाक्टर भी हैरान हो गए. कांच का टुकड़ा प्राइवेट पार्ट के अंदर फंसा हुआ है.  जिसे आपरेशन कर निकाला जाएगा. पीड़ित अधिवक्ता से अहियापुर पुलिस ने मिलकर जांच किया और फर्द बयान लिया. पीड़ित सुशील ने बताया कि उसका अपने पड़ोसी से काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है. जिसे लेकर छठ में सभी लोग आए हुए थे. उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे.  मना करने पर उसके साथ मारपीट की और शराब की बोतल उसके मलद्वार में घुसा दी. परिजन आननफानन में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news