मुजफ्फरपुर: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आधा दर्जन गिरफ्तार, पढें मामले का झारखंड से कैसे जुड़ा है तार

    मुजफ्फरपुर: नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आधा दर्जन गिरफ्तार, पढें मामले का झारखंड से कैसे जुड़ा है तार

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):बिहार के मुजफ्फरपुर में नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें पांच बिहार के हैं और एक झारखंड का रहने वाला है.सदर थाना क्षेत्र में डीएचसी ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर नौकरी देने का गोरखधंधा चलाया जा रहा था. इसकी शिकायत एक पीड़िता के द्वारा एसएसपी राकेश कुमार से की गई थी.

    कंपनी के नाम पर बेरोजगार युवकों को नौकरी देने का लालच देकर धोखाधड़ी की जा रही थी

    मामले में पीड़ित ने बताया कि उक्त कंपनी के नाम पर बेरोजगार युवकों को नौकरी देने का लालच देकर धोखाधड़ी कर रुपयों की उगाही की जा रही है. जिसके बाद मामले को  एसएसपी राकेश कुमार ने गंभीरता से लिया.और विशेष टीम का गठन किया. जिसमे टीम के साथ सदर थाना प्रभारी को शामिल किया गया. वहीं कई थानों के थानाध्यक्ष को भी इसमें रखा गया. विशेष टीम के द्वारा सबसे पहले सदर थाना क्षेत्र के डुमरी रोड में छापेमारी की गई. यहां चिन्हित स्थान पर छापेमारी के दौरान एक मकान से पांच लोग भागते दिखे. यह देख पुलिस की टीम ने खदेड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया.

    झारखंड की एक पीड़िता की शिकायत पर गोबरसही इलाके में कार्रवाई की गई

     वहीं गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई उसके बाद सदर थाना क्षेत्र के ही डुमरी लदौरा रोड स्थित कार्यालय में छापेमारी कर एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया.टाउन एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि झारखंड की एक पीड़िता के शिकायत पर गोबरसही इलाके में कार्रवाई की गई. गिरफ्तार लोग कॉल सेंटर चलाते थे और नेटवर्क मार्केटिंग का झांसा देकर फ्रॉड कर रहे थे फिलहाल सभी को न्यायीक हिरासत में भेजा गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news