मुंगेर: अवैध हथियार के खिलाफ मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार की खेप के साथ तस्कर गिरफ़्तार

    मुंगेर: अवैध हथियार के खिलाफ मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार की खेप के साथ तस्कर गिरफ़्तार

    मुंगेर(MUNGER): बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस ने अवैध तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें छापेमारी करते हुए पुलिस ने अवैध हथियारों की खेप को पकड़ा है. गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने एक करबाइन, 5 पिस्टल,6 देसी कट्टा,13 ज़िंदा कारतूस, 2 बैरल, 16 मैगज़ीन,1 बाइक, 62 हज़ार नकद सहित हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण को बरामद किया है.

    मुंगेर पुलिस ने अवैध तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

    मुंगेर बेगूसराय और  खगड़िया को जोड़ने वाले कृष्ण सेतु को हथियार तस्करों ने अपना सबसे सुगम मार्ग बना लिया है. जहाँ से तस्कर आसानी से मुंगेर होते हुए बेगूसराय, पटना या खगड़िया होते हुए बंगाल हथियार की खेप लेकर निकल रहे हैं. शनिवार को पुलिस ने कृष्ण सेतु पर एक संदिग्ध बाइक सवार की तलाशी ली. जिसके बाद उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और 13 ज़िंदा कारतूस को बरामद किया. 

    हथियार की खेप के साथ तस्कर गिरफ़्तार

    वहीं पूछताछ के दौरान पकड़ाए तस्कर ने बताया कि मुंगेर के मुफ़सील थाना क्षेत्र के बाक़रपुर स्थित उसके घर पर छापेमारी की. जहाँ से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी की. इस मामले में मुंगेर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर इन हथियारों को अन्य राज्यों में बेचने की फिराक में लगा हुआ था. जल्द ही इसके अन्य नेटवर्क का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news