बिहार में अपराधी बेलगाम! बदमाशों ने ठेकेदार को गोलियों से भूना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    बिहार में अपराधी बेलगाम! बदमाशों ने ठेकेदार को गोलियों से भूना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    नालंदा (NALANDA) : बिहार में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है. हालांकि लगातार बिहार पुलिस, इस कोशिश में है कि किस तरह से राज्य में अपराध पर लगाम लगाया जाए और कानून व्यवस्था दुरुस्त की जाए. ताज़ा मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का है, जहां मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पेंटिंग ठेकेदार सिकंदर प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी है.

    क्या है पूरा मामला 
    दरसअल बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि सिकंदर प्रसाद पेंटिंग ठेकेदार थे और वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी दौरान मथुरापुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश सिकंदर प्रसाद को देखते ही उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे, जिससे सिकंदर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई. अपराधियो ने सिकंदर प्रसाद को तीन गोलियाँ मारी है. और जिस स्थान पर उन्हें गोली मारी गई है वह स्थान उनके घर से महज़ 500 मीटर की दूरी पर है.

    इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय जयसवाल, नूरसराय, रहूंई, नालंदा और भागनबीघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है. डीएसपी ने बताया की घटना को आपसी विवाद में अंजाम दिया गया है. वही  फिलहाल एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. घटना स्थल से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है. वही पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news