मोतिहारी: प्रेमी ने बच्चा अपनाने से किया इनकार तो महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी, फिर परिवारवालों ने महिला की जमकर की पिटाई

    मोतिहारी:  प्रेमी ने बच्चा अपनाने से किया इनकार तो महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी, फिर परिवारवालों ने महिला की जमकर की पिटाई

    मोतिहारी (MOTIHARI) : बिहार के मोतिहारी से एक हृदय विदारक घटना  का वीडियो सामने आया है. जहाँ कुछ लोग क्रूरता की हद पार करते हुए एक महिला की  जमकर पिटाई कर रहे हैं. महिला बीच फिल्ड में गिरी हुई है और ऊपर से कुछ महिला पुरुष मिलकर लाठी डंडे से महिला को बेरहमी से पीट रहे हैं. वायरल वीडियो जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के बड़ा बौधा गांव का है. वहीं महिला का नाम  35 वर्षीय अनिता देवी बताया जा रहा है.

    क्या है पूरा मामला

    पीड़ित महिला का गांव के ही रामायण साह से 24 वर्ष पूर्व प्रेम संबंध हुआ था, पर दोनों की शादी नहीं हुई. महिला का आरोप है कि रामायण उसके साथ अवैध  शारीरिक संबंध बनाया जिससे  महिला गर्भवती हो गई और उसने एक बेटे को जन्म दिया जो कि अब 24 वर्ष का हो चुका है. लेकिन कथित पिता उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं है. इसको लेकर दोनों के बीच कई बार मारपीट हुआ, पंचायती हुआ, फिर भी मामला नहीं बना तो अनीता से सुगौली थाना में अपने कथित पति रामायण के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें  रामायण जेल चला गया. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़  गया कि रामायण के परिवार के सभी लोगों ने मिलकर इस महिला की जमकर पिटाई की.

    लोगों ने बनाया वीडियो 

    घटना के समय महिला के पक्ष के लोगों ने घर के छत से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. साथ ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद  सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस अग्रतर कार्यवाई में जुट गई है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news