मोतिहारी:डिजिटल ज्वाइनिंग के दौरान आपस में भिड़े नवनियुक्त शिक्षक और विभाग के कर्मी, जमकर हुई मारपीट, स्कूल प्राचार्य की जमकर हुई पिटाई

    मोतिहारी:डिजिटल  ज्वाइनिंग के दौरान आपस में भिड़े नवनियुक्त शिक्षक और विभाग के कर्मी, जमकर हुई मारपीट, स्कूल प्राचार्य की जमकर हुई पिटाई

    मोतिहारी(MOTIHARI):मोतिहारी जिले में स्थित डायट भवन में रविवार के दिन डिजिटल  ज्वाइनिंग करने आए नवनियुक्त शिक्षको और शिक्षा विभाग के कर्मियों में विवाद हो गया.देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी, जहां जमकर लात घुसे चले.  इस बीच शिक्षा विभाग के कर्मियों ने एक शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी.वहीं इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ.    

    दोनों तरफ से हुई हाथापाई   

    आपको बताये कि ये पूरी घटना छतौनी थाना क्षेत्र स्थित डायट भवन की है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह से ही सैकड़ो की संख्या में नवनियुक्त शिक्षक डायट भवन पहुंचे थे, जहां उन्हें फिंगर प्रिंट के माध्यम से डिजटल ज्वाइनिंग करना था, साथ ही विभागीय आदेश के अनुसार नवनियुक्त शिक्षको के साथ साथ विद्यालय के प्राचार्य को भी शिक्षको के साथ आना था.सभी कतार में लग कर अपना थंब लगा रहे थे, तभी उसी कतार से गुजर रहे डीपीएम से एक एक विद्यालय के प्राचार्य से किसी बात को लेकर नोकझोंक शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला इस कदर बिगड़ा की दोनों तरफ से हाथापाई शुरू हो गई.   

    विद्यालय के प्रचार्य की पिटाई

     वहीं शिक्षा विभाग के कर्मियों ने एक विद्यालय के प्राचार्य की जमकर धुनाई कर दी.जिसका लाइव वीडियो सामने आया है.यह वीडियो घटना के वक्त मौजूद लोगो ने बनाया है.वीडियो में समूह के तौर पर कुछ लोग मिलकर एक शिक्षक की पिटाई करते दिख रहे है. साथ ही चौकाने वाली बात तो ये है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद छतैनी पुलिस मौके पर पहुंची और जिसकी पिटाई हुई उसी शिक्षको को हिरासत में लेकर थाना में ले गई.  

     शिक्षकों में नाराजगी 

     वहीं इस मामले में मौके पर मौजूद महिला शिक्षिका श्यामा सौरव ने बताया कि घटना के समय वह वो वहां  मौजूद थी और एक समूह के तौर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त किये गए उनके ही कर्मियों द्वरा एक विद्यालय के प्राचार्य की बेरहमी से पिटाई की गई. उलटे उन्हें ही हिरासत में ले लिया गया. जो कही से न्यायपूर्ण नहीं है.बहरहाल पीड़ित शिक्षको के तरफ से भी थाने में आवेदन देने की बात कही जा रही थी.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news