किशनगंज(KISHANGANJ):बिहार में खनन माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ चुका है.ये अपने काम के बीच आनेवाले किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ते है, चाहे वो पुलिस हो या कोई और. ताजा मामला किशनगंज जिले से सामने आया है. जहां पोठिया प्रखंड अंतर्गत चामरानी बालू घाट पर बालू माफियाओं ने खनन विभाग के कर्मियो पर जानलेवा हमला किया गया है. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
पुलिस पर दर्जनों की संख्या में बालू माफियाओं और उनके गुर्गों ने हमला किया
वहीं ये घटना बीते 5 दिसंबर की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से बालू माफिया की ओर से पुलिस जवानों पर हमला किया जा रहा है.हमले में पुलिस जवानों को काफी चोट पहुंची है. आपको बताये कि बालू के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस पर दर्जनों की संख्या में बालू माफियाओं और उनके गुर्गों ने हमला किया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं मामले को लेकर पोठिया थाना में मामला दर्ज किया गया है. आपको बताये कि 22 नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है.पूरे मामले पर खनन अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


