झपट्टामारों के खिलाफ मोकामा पुलिस सख्त! घेराबंदी कर एक को किया गिरफ्तार, राजेंद्रसेतु पर ट्रेनों से करता था छिनतई

    झपट्टामारों के खिलाफ मोकामा पुलिस सख्त! घेराबंदी कर एक को किया गिरफ्तार, राजेंद्रसेतु पर ट्रेनों से करता था छिनतई

    मोकामा(MOKAMA):बिहार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला कितना है ये किसी से छिपा नहीं है. विभिन्न जिलों से दिनदहाड़े बड़ी घटनाओं को अंजाम देनेवाले खौफनाक अपराधी खुलेआम घूमते है, लेकिन अब पुलिस इन पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.मोकामा जिले के राजेंद्र सेतु में चलती ट्रेनों से इन दिनों यात्रियों के सामान और मोबाइल झपट्टामार कर छीनने की कई घटनाएं हुईं है. जिसको लेकर RPF इंस्पेक्टर हरिकेश मीणा ने अपने टीम के साथ राजेंद्र सेतु में घेराबंदी की.

    एक व्यक्ति को चलती ट्रेन से मोबाइल झपटते हुए देखा गया

    वहीं इस दौरान एक व्यक्ति को चलती ट्रेन से मोबाइल झपटते हुए देखा गया. जिसे पुल के अंदर ही घेरकर पकड़ा गया.जिससे पूछने पर अपना नाम सोहन कुमार बताया, जो बेगूसराय जिले के चकिया थाना ओपी का रहनेवाला है.

    तलाशी ली गई तो उसके पास से एक का स्मार्टफोन मिला

    वहीं जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक का स्मार्टफोन मिला, जिसके बारे में उसने बताया कि वह ये फोन उसने कामाख्या एक्सप्रेस से झपट्टा मारकर गिराया है.जिस पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी हाथीदह को सुपुर्द कर दिया गया


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news