गंगा नदी में मगरमच्छ ने बच्चे को बनाया शिकार, ग्रामीणों ने पीट-पीट कर ले ली मगरमच्छ की जान

    गंगा नदी में मगरमच्छ ने बच्चे को बनाया शिकार, ग्रामीणों ने पीट-पीट कर ले ली मगरमच्छ की जान

    हाजीपुर (HAJIPUR): हजीपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक मगरमच्छ ने एक मासूम की जान ले ली. बिद्दूपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर के रहने वाला धर्मेंद्र दास एक पूजा के लिए पुरे परिवार के साथ गंगा नदी के किनारे पहुंचा था. जहां पूजा के लिए पानी लेने धर्मेंद्र का 10 साल का बेटा अंकित जैसे ही नदी के करीब पहुंचा, एक मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद बच्चे की चीख पुकार सुन परिजन दौड़े और बच्चे को बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन बच्चे की मौत हो गई. इस मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गई. मामला यही तक थमा नहीं, गुस्साए लोगों ने मगरमच्छ को ही मार दिया.        

    जानिए लोगों ने मगरमच्छ को कैसे फसाया

    इस मामले के बाद बीच नदी में लोगो का हुजूम लग गया. मगरमच्छ को सबक सिखाने के लिए ये लोगो की भीड़ इकठ्ठा हुई थी. बच्चे की मौत के बाद लोगो की इस भीड़ के सर पर खून सवार हो गया. नदी में रहने वाला इस बड़े मगरमच्छ को लोगों ने जाल में फसा लिया. पानी के एक बड़े गड्ढे में मगरमच्छ छिपा बैठा था.  मगरमच्छ को खींच लोगों ने बाहर निकाला और भीड़ ने पीट पीट कर मगरमच्छ को मार डाला. मगरमच्छ की मॉब लिंचिंग हो गई. वहीं अब पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही हैं.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news