पूर्णिया (PURNIA) : पूर्णिया के मधुबनी दुर्गा मंदिर से आज भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकली है. शोभा यात्रा में कई तरह के आकर्षक झांकियां निकली है. करीब 1 लाख से अधिक लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए हैं. शोभा यात्रा का शुभारंभ बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने की.

इस मौके पर सांसद पप्पू यादव, सदर विधायक विजय खेमका, कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह,महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता समेत कई लोग शामिल हुए. मंत्री लेसी सिंह तो मधुबनी से आरएनसा चौक तक शोभा यात्रा के साथ पैदल 3 किलोमीटर की यात्रा करते हुए पहुंचे. इस दौरान कई तरह की भव्य झांकियां निकाली गई. श्री राम सेवा संघ के कलाकार द्वारा आग जलाकर शिव तांडव स्त्रोत किया गया.
इस रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने के लिए दूर दराज के ग्रामीण इलाके से भी हजारों लोग पूर्णिया पहुंचे. रामनवमी शोभा यात्रा मधुबनी दुर्गा मंदिर से निकलकर आरएनसा होते हुए लाइन बाजार, पूर्णिया सिटी तक जाएगी. मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे. आज पूर्णिया में भव्य शोभायात्रा निकली है. उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम भगवान राम के बताए मार्गो पर चले. वहीं सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भगवान राम हमेशा वसुधव कुटुंबकम की बात सिखाते थे. वह उच्च आदर्श और मर्यादा पुरुषोत्तम थे.
Thenewspost - Jharkhand
4+


